Recruitment 2024: यदि आपके पास बीई या बीटेक की डिग्री है तो आप इस राज्य में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और जल्द ही आवेदन करने की अंतिम तिथि आ जाएगी..
Government Job: B.Tech की डिग्री है तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, लास्ट डेट पास है, 1.7 लाख तक है सैलरी
- Post Date/Update: 04/06/2024
HPSC ITI Principal Recruitment 2024: इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। बीई और बीटेक पास उम्मीदवारों के लिए हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। आवेदन प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब आवेदन करने की अंतिम तिथि भी करीब आ गई है। इसलिए वे उम्मीदवार जो इच्छुक और योग्य होने के बावजूद किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत फॉर्म भर दें। इन वैकेंसी से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण हम यहां साझा कर रहे हैं।
लास्ट डेट
ये पद हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाले हैं और इनके अंतर्गत आईटीआई प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे। यह वैकेंसी ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए है। कुल 98 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2024 से चल रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2024 है।
नोट करें काम की वेबसाइट
इन भर्तियों के लिए 5 जून को रात 11:55 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। फीस भरने की अंतिम तिथि भी 5 जून ही है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे और इसके लिए आपको हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है - hpsc.gov.in आवेदन करने के साथ ही आप यहां से संबंधित विवरण भी चेक कर सकते हैं।
योग्यता
एचपीएससी की आईटीआई प्रिंसिपल वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए यह जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास 5 साल का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए। आयु सीमा 25 से 42 साल तय की गई है।
सेलेक्शन कैसे होगा
एचपीएससी के इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कई स्तर की परीक्षाएं देनी होंगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी साक्षात्कार, के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन अंतिम होगा।
आवेदन शुल्क और सैलरी क्या है
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल मेल कैटेगरी के उम्मीदवारों और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को ₹1000 शुल्क देना होगा। इसके अलावा बाकी श्रेणियों के लिए शुल्क ₹250 है। भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।
चयनित होने पर ग्रुप ए पद की सैलरी ₹56,000 से ₹1,77,500 महीने तक होगी, वहीं ग्रुप बी आईटीआई प्रिंसिपल पद की सैलरी ₹44,900 प्रति महीना होगी। अन्य विवरण वेबसाइट पर दिए नोटिस से चेक कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment