Cochin Shipyard Recruitment 2024: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 34 सुरक्षा सहायक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, 10वीं पास और सुरक्षा डिप्लोमा धारक, जिनकी आयु 30 वर्ष से कम है, वे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं..
Jobs 2024: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निकली सेफ्टी असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
- Post Date/Update: 04/06/2024
Cochin Shipyard Jobs 2024: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार, संस्थान में 30 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है और अंतिम तिथि 11 जून 2024 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेफ्टी असिस्टेंट के कुल 34 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सुरक्षा/अग्नि में एक वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास एक वर्ष का प्रशिक्षण या अनुभव होना चाहिए।
अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 23,300 रुपये से लेकर 24,800 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
No comments:
Post a Comment