आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन में कई पदों पर भर्ती चल रही है। जैसे असिस्टेंट ग्रुप बी, टेक्नीशियन, और लैबोरेट्री अटेंडेंट इत्यादि।
आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका फॉर्म भरें। आवेदन 23 मई से हो रहे हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जून 2024 है।
आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए nin.res.in पर जाएं। यहां से इन वैकेंसी का डिटेल भी प्राप्त कर सकते हैं।
अप्लाई करने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के मुताबिक होनी चाहिए। जैसे कुछ पदों के लिए 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं तो कुछ के लिए बैचलर्स डिग्री लेने की आवश्यकता है।
सेलेक्शन के लिए आपको लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में होगा, तारीख अभी तक निर्धारित नहीं है।
सैलरी पद के अनुसार होगी। जैसे टेक्निकल असिस्टेंट पद की सैलरी 35 हजार से 1 लाख रुपये तक हो सकती है। टेक्निकल असिस्टेंट पद की सैलरी 63 हजार रुपये तक हो सकती है।
ये वैकेंसी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन के लिए हैं। इनका डिटेल और अपडेट ऊपर बताई गई वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment